सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मई। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत लेते जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।
एसीबी की टीम ने जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय को पकडऩे के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए।
अंबिकापुर पासपोर्ट ऑफिस में गुरुवार को दोपहर एक बजे एंटी करप्शन टीम ने एक कार्रवाई करते हुए जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को 8 हजार रुपए का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया किया है।
एसीबी को पीडि़त इसरार अंसारी निवासी दोलंगी, रामचंद्रपुर रामानुजगंज सहित अन्य 4 लोगों ने शिकायत की थी कि वह पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एक महीने से अंबिकापुर के प्रधान डाकघर स्थिति पासपोर्ट ऑफिस में आ रहा है। पासपोर्ट ऑफिस के जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय कुछ न कुछ त्रुटि बताकर एक महीने से पासपोर्ट ऑफिस का चक्कर कटवा लगवा रहे थे। इस दौरान संकट मोचन राय ने उनसे पांच-पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के बाद गुरुवार एसीबी अधिकारियों ने दोपहर 01 बजे जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है।
ज्ञात हो कि एसीबी की टीम ने एक सप्ताह पहले नगर निवेश कार्यालय में नक्शा पास करवाने के एवज में रिश्वत लेते दो लोगों को गिरफ्तार किया था।