सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 29 मई। बीती रात लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 स्थित रजपुरीकला में सडक़ पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे बाइक सवारों के टकराने से दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण की उपचार के दौरान लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पवन पिता सुदन दास उम्र 40 वर्ष,लाल दास पिता मोती दास उम्र 45 वर्ष निवासि बेलदगी,घुरसाय पिता राजभगत कवर ग्राम कोसंगा निवासी बाइक में सवार होकर अंबिकापुर से अपने गृह ग्राम आ रहे थे। तभी रजपुरीकला सडक़ पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएन 6659 के पीछे जा टकराए।
हादसे में सिर में गम्भीर चोट लगने पर पवन और लाल दास दोनों भाई की मौके पर मौत हो गई, वहीं घुरसाय पिता रामभगत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज प्रजापति दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को लखनपुर अस्पताल भेजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन लखनपुर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

