सरगुजा

बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सरगुजा पुलिस ने किया सम्मानित
29-May-2024 9:14 PM
बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सरगुजा पुलिस ने किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 मई।
सरगुजा पुलिस द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

बुधवार को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर स्थित सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक लाकर जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनुभवी चिकित्सक डॉ. सुमन कुमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की उपस्थिति में छात्र छात्राओं एवं उनके परिजनों को बच्चों को मानसिक तनाव की स्थिति से दूर करने के लिए सार्थक चर्चा कर विभिन्न उपायों पर पहल करने समझाईश दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रतिभावान् एवं होनहार बच्चों कों सम्मानित करना सरगुजा पुलिस के लिए गर्व की बात है, आप सभी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर जिले को गौरवान्वित किया है। छात्र-छात्राओं को अपना समय बेहतर कार्यों में समर्पित करने समझाईश दी गई एवं छात्र-छात्राओं के परिजनों को बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। निरंतर मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है। सफलता त्वरित रूप से प्राप्त नहीं होती है। लगातार मेहनत आपके परिणाम बदल देते हैं। बच्चों एवं उनके परिजनों के बीच संवादहीनता की स्थिति मानसिक तनाव का कारण बनती हैं, कोशिश करें अपने परिवार के बीच लगातार संवाद बनाये रखे एवं बच्चों को अवसाद में जाने से रोके। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी मेधावी बच्चों कों शुभकामनायें दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत द्वारा छात्र छात्राओं को कैरियर गाइडेन्स प्रदान कर विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया। नाबालिग बालक बालिकाओं कों पॉक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी क़ानून की जानकारी दी गई, साथ ही छात्र छात्रों कों साइबर अपराध एवं उनके रोकथाम बताये गए, छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया, जिले के होनहार एवं मेधावी बच्चों कों पुलिस परिवार के बच्चों एवं परिजनों के समक्ष सम्मान करने कर पुलिस परिवार भी उत्साहित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, डॉ. सुमन कुमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, सहित काफी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके पारिजन एवं पुलिस परिवार के बच्चे एवं परिजन कार्यक्रम में शामिल रहे।


अन्य पोस्ट