सरगुजा

भिट्टीकला में विधिक साक्षरता शिविर व चलित थाना
26-May-2024 9:11 PM
भिट्टीकला में विधिक साक्षरता शिविर व चलित थाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 जून।
थाना मणीपुर अंतर्गत ग्राम भिट्टीकला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी  में विधिक साक्षरता शिविर एवं चलित थाना का आयोजन किया गया।

चलित थाना मे ग्रामीणों को महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों डीजे सिस्टम बिना वैध अनुमति के बजाने से मना किया गया, साथ ही अनुमति पश्चात निर्धारित समय तक बजाने के संबंध में अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनक कुमार हिडक़ो द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर जागरूक किया गया, महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताडऩा के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया।

ग्रामीणों को यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे में बताकर विस्तार से चर्चा की गई, बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी मणीपुर प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहित भिट्टीकला ग्राम के गणमान्य नागरिक अनिल अग्रवाल, पन्नालाल रजवाड़ी, संजय राजवाड़े, सागर विश्वकर्मा, डोमन राजवाड़े, उदय दास बघेल, तिवारी अगरिया, रामदेव राम, कुंदन राजवाड़े, अखिलेश यादव, सोहन राजवाड़े विनय राजवाड़े, राम रतन राजवाड़े, विजय प्रताप सिंह सहित करीब सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी शामिल रहे।


अन्य पोस्ट