सरगुजा

दो दिनी नेत्र शिविर में 250 ग्रामीणों की जांच
26-May-2024 9:09 PM
दो दिनी नेत्र शिविर में 250 ग्रामीणों की जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुर, 26 मई।
श्री फाऊंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में ग्राम कुमदा में दो दिवसीय विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। 

ज्ञातव्य हो कि श्री फाऊंडेशन ट्रस्ट, श्री सीमेंट लिमिटेड विभिन्न क्षेत्रों में समाज उत्थान के लिए कार्यकर है । दतीमा कोल ब्लॉक नीलामी के मांध्यम से श्री सीमेंट लिमिटेड को आबंटित किया गया है जिसमें ग्राम कुमदा प्रभावित ग्राम है, उस संबंध में श्री सीमेंट के कोल ब्लॉक में कार्य प्रारंभ करने से पहले सामाजिक कार्य प्रारंभ किया गया है।
 
संस्था को क्षेत्रीय लोगो ने जानकारी दी कि क्षेत्र में लोग नेत्र दोष की समस्या से अत्यधिक पीडि़त है। इस समस्या को देखते हुए श्री  फाऊंडेशन ट्रस्ट ने दो दिवसीय विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा ग्रामीणों की आंख की जांच की गई एवं  ग्रामीणों को जांच के अनुसार दवाई,  चश्मा प्रदान किया गया। इस  कार्यक्रम में आसपास के लगभग 250 ग्रामीणों की जांच की गई।

इस मौके में डाक्टरों की टीम सहित श्री सीमेंट के प्रतिनिधि  ब्रह्देव मिश्रा (एडवाइजर), विकाश दुबे  (कार्पोरेट अफेयर्स एवं जन संपर्क), उमेश बघमार,  (लैंड लीड), सरपंच विजय सिंह एवं ग्राम के वरिष्ट ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सरपंच और ग्रामीणों ने इस  कार्यक्रम की  प्रशंसा करते हुए भविष्य में इस प्रकार की आयोजन की और  मांग की गई है।


अन्य पोस्ट