सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 मई। युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में आरोपी को गांधीनगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 24 मई को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बिशुनपुर गांधीनगर निवासी आशीष आनंद बड़ा से उसकी जानपहचान वर्ष 2007 में हुई थी। कुछ दिनों के बाद आरोपी प्रार्थिया को पसंद करने की बात बोलकर अक्सर मिलने जुलने लगा और वर्ष 2021 में शादी करने की बात बोलकर झांसे में लेकर घूमने ले जाने के बहाने बिशुनपुर ले जाकर रेप किया।
घटना दिनांक के पश्चात आरोपी द्वारा लगातार प्रार्थिया को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया गया और अब आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटे के भीतर आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।