सरगुजा
7 वारंटी गिरफ्तार
25-May-2024 8:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 मई। थाना लुन्ड्रा एवं धौरपुर पुलिस टीम ने 7 फरार वारंटियों को गिरफ़्तार किया।
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक मामलों में शामिल फरार वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम मंे आज थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा वारंटी सूरज खाराकोना, ईश्वर खाराकोना, नान्हू आमगाँव, लक्ष्मीराम खराकोना, उरवशी खाराकोना सभी निवासी थाना लुन्ड्रा कुल 5 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया एवं थाना धौरपुर द्वारा रूद्र नारायण सिंह बरडीह थाना धौरपुर, आनंद साय बिलम्हा थाना धोरपुर कुल 2 गिरफ़्तारी वारंट तमिल किया गया है।
आज 7 गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर फरार वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे