सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 मई। पत्नी से मारपीट कर दहेज उत्पीडऩ करने एवं अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा व्यवसाय करने के लिए पत्नी से रुपये मांगकर लगातार मारपीट कर प्रताडि़त किया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया ने 21 जून को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि डंगबुड़ा सीतापुर निवासी अनिल अग्रवाल प्रार्थिया को सात माह पूर्व पत्नी बनाकर लाया था, कुछ महीने अच्छे से रहने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया से मारपीट किया जाने लगा और व्यवसाय करने के लिए रुपये पैसे की मांग कर लगातार प्रताडि़त किया जाने लगा।
10 मई को आरोपी अनिल अग्रवाल द्वारा प्रार्थिया के साथ जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया गया हैं और 21 मई को आरोपी अनिल अग्रवाल ने प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से चंद घंटे मे आरोपी अनिल अग्रवाल की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।
आरोपी द्वारा अपना नाम अनिल अग्रवाल डांगबुड़ा थाना सीतापुर जिला सरगुजा का होना बताया। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।