सरगुजा

आत्मानंद स्कूल में लॉटरी निकाल खाली सीटों को भरा
20-May-2024 9:41 PM
आत्मानंद स्कूल में लॉटरी निकाल खाली सीटों को भरा

लखनपुर, 20 मई। स्वामीआत्मानंद स्कूल लखनपुर में लॉटरी निकालकर खाली सीटों को भरा गया।

विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल लखनपुर में वर्ष 2024-25 के लिए बच्चों के एडमिशन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कक्षा पहली के लिए 84 आवेदन आए,जिसमें 68 पात्र रहे। इसमें से 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ- 25 बालक, 25 बालिका थे।

कक्षा पांचवीं में 16 आवेदन, जिसमें एक बालक, एक बालिका और कक्षा सातवीं के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें तीन विद्यार्थी का नाम आया। यहां पर लॉटरी सिस्टम से चयन हुआ और बच्चों का एडमिशन किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल लखनपुर का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा। कक्षा 10वीं में 41 विद्यार्थी रहे, जिसमें से अधिकतर विद्यार्थी फस्र्ट डिवीजन से पास हुए, जिसमें से बुलबुल गुप्ता 94 फीसदी लेकर पूरे ब्लॉक में टॉप रही और इस वर्ष का रिजल्ट बाकी वर्षों से बेहतर रहा।


अन्य पोस्ट