सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 मई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुरादशाह व बाबा मोहब्बत शाह के सालाना उर्स का आगाज आज मजार शरीफ में संदल व चादर पोशी के साथ हुआ।
सोमवार को शाही संदल अंबिकापुर के जामा मस्जिद से निकलकर सदर रोड होते महमाया चौक थाना चौक होते हुए तकिया मजा शरीफ पहुंचा, जहाँ धुमाल बैंड पार्टी ने सबका मन मोह लिया। साथ ही आज तकिया मजार शरीफ पर ब्लड डोनेट कैम्प का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस दौरान तकिया उर्स कमेटी के संयोजक इरफ़ान सिद्दीकी, अफजाल अंसारी, फरहान सिद्दीकी, अब्दुल लतीफ, अमीर अंसारी, गुलाम मोहम्मद खान, सहजेब अंसारी, रकीब अंसारी, निक्की खान, राजा खान, सादाब आलम रिज़वी, साजिद अशरफ, आमीन ह्यद्गरिक्कु सिद्दीकी, बाबर, काजु, खान, महफूज हैदर, रकीब गुलाजार (रिंकू) गुलाम मस्तफ़ा,सहजाद आलम, मंसूर आलम, अख्तर, वसिम आलम मौजूद थे। वहीं आज जुलूस के मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी सभी चौक-चौराहे पर व्यवस्था बनाने के लिए उपस्थित रहे।