सरगुजा
टोनही प्रताडऩा, महिला गिरफ्तार
13-May-2024 10:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 मई। टोनही प्रताडऩा के मामले में लुंड्रा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया द्वारा 27 मार्च 2024 को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि लुन्ड्रा मधुपारा पटोरा निवासी सरोजनी यादव 16 मार्च को उसके घर के पास आकर टोनही डायन कहते हुए गालियां दी हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपिया की पता तलाश कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपिया द्वारा अपना नाम सरोजनी यादव मधुपारा पटोरा लुन्ड्रा की होना बताई। आरोपिया से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध स्वीकार किया। उसके विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे