सरगुजा
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से मौत
04-May-2024 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 4 मई। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टपरकेला में बांध के पास मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू खाली करके वापस बगदरी आ रही थी, इसी दौरान टपरकेला बांध के नजदीक मोड़ पर गाड़ी स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
ड्राइवर के बगल में बैठे 16 वर्षीय रविंद्र सिंह पिता धर्मदेव सिंह की इंजन में दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक के फरार हो गया। इसकी जानकारी लखनपुर पुलिस थाना में दी गई।
पुलिस के द्वारा मौके में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनपुर लाया गया. जहां पीएम करा कर लाश को परिजनों को सौंपा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे