सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 1 मई। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे
पुलिस के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार शाह निवासी केदारपुर भट्टी रोड ने 24 अप्रैल को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल को पिता स्कूटी पर मां को बैठाकर रिश्तेदारों के घर लक्ष्मीपुर की ओर आ रहे थे कि बीच रास्ते में अस्पताल रोड मणीपुर के पास पीछे से एक लाल रंग की मोटरसायकल में सवार 2 अज्ञात युवकों द्वारा अपने मोटरसायकल को प्रार्थी के पिता की स्कूटी से सटाते हुए माँ के गले में पहना हुआ सोने के चैन को झपटमारी कर ले गए। आसपास खोजबीन करने पर नहीं मिले। सोने की चेन 15 ग्राम किमती लगभग 80000/- रुपये का होना बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास में लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। आरोपियों के सम्बन्ध में सायबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपना नाम मंजय कुमार नट, राजेश यादव दीवानपुर थाना पत्थलगाँव जिला जशपुर का होना बताया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर पत्थलगांव जिला जशपुर से आकर चैन स्नेचिंग करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाल रंग का मोटरसायकल जब्त किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने गाँव में फेरी करने वाले सोनार से उक्त सोने के चेन को गलवाकर अपने कब्जे में रखे नये कार के ड्राइवर सीट के पीछे छुपाकर रखना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के निशानदेही पर उक्त सोने के चेन का गलाया हुआ सोना लगभग 15 ग्राम सहित कार को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।