सरगुजा
हार-जीत का दांव लगा रहे 2 गिरफ़्तार
30-Apr-2024 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 30 अप्रैल। कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने गत रात्रि गश्त के दौरान हार जीत का दांव लगा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मलगवां पंचायत भवन के पीछे सार्वजनिक स्थान पर दोनों आरोपी जुआ खेल रहे थे।पुलिस टीम को देखकर अन्य जुआरी मौक़े से फरार हो गये।
आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम साहिल खान अम्बिकापुर, राकेश सिंह दर्रीपारा मणीपुर का होना बताये। आरोपियों के कब्जे से 18060/- नगद एवं ताश का 52 पत्ता जब्त किया गया। आरोपियों का कृत्य सदर धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे