सरगुजा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पार्टी नेताओं व कार्यकर्ता को देंगे जीत का मंत्र
30-Apr-2024 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,30 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 1 मई को सरगुजा के प्रवास पर आ रहे हैं, इस दौरान वह भाजपा कार्यालय सरगुजा में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों व पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस दौरान वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा में 7 मई को मतदान है तथा यहाँ भाजपा से चिंतामणि महाराज प्रत्याशी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे