सरगुजा

नाबालिग से रेप की कोशिश, बुजुर्ग आरोपी बंदी
30-Apr-2024 8:31 PM
नाबालिग से रेप की कोशिश, बुजुर्ग  आरोपी बंदी

अंबिकापुर, 30 अप्रैल। नाबालिग बालिका  से छेड़छाड़ करने वाले बुजुर्ग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने पुलिस चौकी कुन्नी थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया आरोपी के यहां रहकर काम कर रही थी। 

13 जनवरी को कौरू पटेल (70 ) ने पीडि़ता से रेप करने की  कोशिश की। आरोपी द्वारा प्रार्थिया कों घटना की जानकारी किसी अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस कारण प्रार्थिया उक्त अपराध की सूचना नहीं दी थी, बाद में उक्त घटना की जानकारी परिवार के लोगों को बताने पर अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने आई है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी कुन्नी थाना लखनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी कौरू पटेल की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।

आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।


अन्य पोस्ट