सरगुजा

हत्या की कोशिश, नाबालिग पकड़ाया
29-Apr-2024 8:04 PM
हत्या की कोशिश, नाबालिग पकड़ाया

अंबिकापुर, 29 अप्रैल। हत्या के प्रयास के मामले में मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर नाबालिग  को पुलिस ने पकड़ लिया है। आपसी लड़ाई झगड़ा होने पर नाबालिग  द्वारा आवेश में आकर धारदार चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया था। बालक के कब्जे से चाकू बरामद किया गया है।

 प्रार्थी आकाश देव बंडाबहरा ने 28 अप्रैल को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि देर शाम नाबालिग और शनिसाय आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे थे , जो लड़ाई झगड़ा के दौरान शनिसाय नाबालिग को 2-3 झापड़ मार दिया था, इसी बात से नाबालिग  नाराज होकर आवेश में आकर अपने पास में रखे चाकू से शनिसाय को जान से मारने की नीयत से प्राणघातक वार कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग को पकडक़र घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गई। 

जो विधि से संघर्षरत बालक द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। नाबालिग के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। 

नाबालिग द्वारा अपराध घटित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाता हैं।


अन्य पोस्ट