सरगुजा
आपसी विवाद पर पत्नी को पीटा, मौत
23-Apr-2024 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 अप्रैल। सूरजपुर जिला के करंजी उमरापारा में आपसी विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बॉबी नामक युवक का पत्नी सविता से 22 अप्रैल को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी को बेदम पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर घर में गिर गई थी, इस दौरान परिवार का कोई और सदस्य घर पर नहीं था।
घटना की जानकारी लगने पर ससुराल एवं मायके पक्ष वाले पहुंचकर पहले सविता को विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे