सरगुजा

नशीले इंजेक्शन संग युवक गिरफ्तार
17-Apr-2024 8:41 PM
नशीले इंजेक्शन संग युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 अप्रैल।
प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने गाड़ाघाट रोड पर ग्राहक की तलाश कर रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 495 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि माइनस कॉलोनी बिश्रामपुर निवासी सत्यनारायण कुमार जायसवाल मोटरसायकल पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु गाड़ाघाट रोड में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने गाड़ाघाट गोदाम रोड पर संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। संदेही द्वारा अपना नाम सत्यनारायण कुमार जायसवाल बिहार हाल मुकाम माइनस कॉलोनी बिश्रामपुर जिला सूरजपुर का होना बताया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं आरोपी के मोटरसायकल की तलाशी लेने पर सफ़ेद रंग के झोला में रखे हुए 495 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती 150000/- रुपये जब्त किया गया। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में धारा 21(सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं एक मोबाइल जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट