सरगुजा

रेप का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
14-Apr-2024 10:36 PM
रेप का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 14 अप्रैल। बलात्कार के मामले में फरार 5 हजार के ईनामी आरोपी को बतौली पुलिस टीम ने बैढऩ सिंगरौली मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हंै और वह आदतन अपराधी किस्म का है।

पुलिस के मुताबिक़ पीडि़ता ने 19 अक्टूबर 2023 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बरगीडीह लुन्ड्रा निवासी शहबाज फिऱदौशी गत 17 अक्टूबर 2023 को उसे अपने घर न ले जाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर बतौली ले गया, जहां वह पीडि़ता को जातिगत गाली गलौज कर मारपीट करते हुए रेप कर गाड़ी में बैठाकर मुख्य मार्ग पर  छोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से फरार हो गया था।

आरोपी शहबाज फिऱदौशी उफऱ् मोंटी खान की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच सायबर सेल से आरोपी के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु बैढऩ सिंगरौली मध्यप्रदेश रवाना किया गया था।

 पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपी ने अपराध  करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट