सरगुजा

आठ जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 50 हजार बरामद
06-Apr-2024 8:56 PM
आठ जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 50 हजार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 अप्रैल।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है, जिसमें आठ आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। 

5 अप्रैल को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली  कि सत्तीपारा स्थित बेचन कॉलोनी के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ जुआरियों द्वारा पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर विधिवत् एवं योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

मौके पर आठ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलना पाया गया। जिनके कब्जे से पेश करने पर जुमला रकम 50 हजार रूपये, 52 नग ताशपत्ती और 08 नग मोबाईल जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य सदर धारा का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही गई।

मामले में गिरफ्तार आरोपीगण संतोष अग्रवाल उम्र 47 वर्ष, गगन अग्रवाल उम्र 36 वर्ष, अशोक अग्रवाल उम्र 48 वर्ष, अब्दुल रहमान उम्र 52 वर्ष, मनोज अग्रवाल उम्र 43 वर्ष, विजय अग्रवाल उम्र 41 वर्ष, जितेन्द्र सोनकर उम्र 38 वर्ष एवं दीपक सोनी उम्र 42 वर्ष सभी निवासी अम्बिकापुर के विरूद्व धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट