सरगुजा
बांगो में तकनीकी फाल्ट, सरगुजा में एक घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
06-Apr-2024 8:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 अप्रैल। कोरबा के बांगो में तकनीकी फाल्ट की वजह से कोरबा के साथ बिलासपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बैकुंठपुर, एमसीबी सहित आधी छत्तीसगढ़ की बिजली शुक्रवार को अपरान्ह तीन बजे से गुल हो गई। एक घंटे से भी अधिक समय बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई, जिसके बाद लोगों ने इस भीषण गर्मी में राहत की सांस ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे