सरगुजा

नाबालिग को भगाया-रेप, पीडि़ता बनीं मां, आरोपी गिरफ्तार
06-Apr-2024 8:41 PM
नाबालिग को भगाया-रेप, पीडि़ता बनीं मां, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 अप्रैल।
नाबालिक पीडि़ता को भगाने व रेप के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने बताया कि 23 सितम्बर 2023 को पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लडक़ी 20 सितम्बर को रात्रि साढ़े नौ बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है, आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों में पता-तलाश किया जिसका किसी प्रकार का पता नहीं चला। 

शंका के आधार पर नाबालिग लडक़ी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाना बताया गया। जिसपर से सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 
विवेचना में अज्ञात आरोपी एवं अपह्ता की पता-तलाश करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था, किन्तु किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने के कारण सफलता हासिल नहीं मिल पा रही थी। 

लम्बे समय बाद पुलिस के अथक प्रयास के बाद अंतत:  5 अप्रैल को अपह्ता को आरोपी प्रियांशु के कब्जे से  बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत गवाहों के समक्ष नाबालिगपीडि़ता से विस्तृत पूछताछ की गई।

पीडि़ता और आरोपी एक-दूसरे से जान-पहचान होने से बातचीत होती थी, पीडि़ता को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर कई बार रेप किया और पीडि़ता को सितम्बर 2023 में अम्बिकापुर से बाहर भगाकर ले गया, और वहां जाकर दोनों पति-पत्नी का भांति रहकर दुकानों में काम कर गुजारा करते थे, उस दौरान पीडि़ता गर्भवती होने से उसका एक पुत्र हुआ है। बरामदगी उपरांत पीडि़ता-गवाहों के कथन, परीक्षण इत्यादि के आधार पर आरोपी प्रियांशु कश्यप के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही/गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट