सरगुजा
कन्हर नदी एनीकट में नवजात का शव, जांच
04-Apr-2024 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रामानुजगंज,4 अप्रैल। गोदरमाना में कन्हर नदी एनीकेट के गेट पर झोले में रखा हुआ पानी में तैरता नवजात शिशु का शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुट गई है। यह पूरा मामला रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना का है। बच्चे को यहां किसने फेंका या फिर बच्चा कहां से यहां तक पहुंचा, पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे