सरगुजा

गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
31-Mar-2024 7:46 PM
गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

अंबिकापुर, 31 मार्च। पांच किलो गांजा के साथ असकला की महिला को आबकारी टीम ने गिरफ्तार किया है। 

 31 मार्च  को उडऩदस्ता ऑफिस में टीम को  मुखबिर से सूचना मिली कि जिला सरगुजा थाना लुण्ड्रा असकला निवासी बिमा यादव के घर सप्लाई के लिए भारी मात्रा में गांजा उतरा है। 

जिस पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ असकला निवासी बीमा यादव के घर दबिश दी। सरकारी वाहन एवं वर्दीधारी को देखकर एक महिला बैग लेकर अपने घर के पीछे भागने लगी जिसे दौड़ा कर महिला सैनिक द्वारा पकड़ा गया।

पूछने पर उक्त महिला ने अपना नाम बीमा यादव बताया। बीमा यादव के बैग की तलाशी करने पर उसमें एक-एक किलो का पांच पैकेट गांजा रखा हुआ था। उक्त 5 किलोग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर आरोपी बीमा यादव को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि एक हफ्ता पहले भी श्याम सुंदर मिश्रा को 3.0 किलो गांजा में जेल दाखिल किया गया था, उसके पूर्व बलराम मिश्रा को भी 3.5 किलो गांजा में जेल दाखिल किया गया था। नशीले पदार्थों के विरुद्ध उडऩदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट