सरगुजा
जिला पंचायत के सभा कक्ष में लगी आग
28-Mar-2024 9:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 मार्च। जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में बीती रात अचानक लगी आग गई। गुरुवार सुबह जब सफाई के लिए हॉल खोला गया तो उसमें भरा धुंआ देख माजरा समझ आ गया। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
इस घटना में सभाकक्ष में लगा एसी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, कुर्सी-टेबल धुएं की वजह से पूरी तरह काला होकर खराब हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात एसी में हुए शार्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ है। सुबह पूरे कमरे में काला धुंआ भरा हुआ था। देर रात में हुई घटना के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे