सरगुजा

नशे में उत्पात, युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सखी सेंटर के सुपुर्द
20-Mar-2024 9:41 PM
नशे में उत्पात, युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सखी सेंटर के सुपुर्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 20 मार्च।
सरगुजा पुलिस ने नशे में उत्पात कर रहीं 2 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है एवं दोनों युवतियों को सुरक्षार्थ दृष्टिकोण से सखी सेण्टर अम्बिकापुर को सुपुर्द किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को रात में सूचना मिली कि साईं मंदिर तिराहा, बजरंग होटल के सामने संदिग्ध रूप से नशे की हालत में 2 अज्ञात लड़कियां खड़ी मोटर सायकिल व स्कूटी को गिरा रही हैं, तथा एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं तथा दुकानदारों के मना करने के बावजूद भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। 

सूचना प्राप्त होने उपरांत मौके पर गांधीनगर पुलिस टीम पहुंचकर दोनों युवतियों को समझाईश दी गई, तथा उनके नाम-पता व परिजनों के संबंध में पूछताछ करने पर संदेहास्पद जवाब दिया गया।  दोनों के विरूद्ध विधिवत् रूप से धारा 109 जा.फौ. के तहत् इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट