सरगुजा

यातायात नियमों की अवहेलना, 85 वाहन चालकों पर जुर्माना
16-Mar-2024 10:23 PM
यातायात नियमों की अवहेलना, 85 वाहन चालकों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 16 मार्च। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 85 वाहन चालकों पर 43000 जुर्माना वसूला गया।

 सरगुजा पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् भी सख्ती से कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत दो पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध  25 प्रकरण दर्ज कर 12500/- समन शुल्क वसूल किया गया।

 वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 44 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 13200/- समन शुल्क वसूल किया गया तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 16 प्रकरण दर्ज कर कुल 17300/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

यातायात सुरक्षा अभियान के तहत् यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 85 वाहन चालकों पर 43000/- रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट