सरगुजा
हेमंत का तबादला, संजय बने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक
12-Mar-2024 9:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 मार्च। सरगुजा के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय का तबादला हो गया है। उन्हें राज्य लोक शिक्षण संस्थान रायपुर भेजा गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी तबादला आदेश के बाद हेमंत उपाध्याय रिलीव भी कर दिये गये हैं। इधर, संजय गुप्ता अब हेमंत उपाध्याय की जगह सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ज्ञात हो कि पदोन्नति संशोधन मामले में हाईकोर्ट के आये फैसले के आधार पर,पिछले साल दिसंबर में हेमंत उपाध्याय ने पूर्व की पदस्थापना स्थल सरगुजा में बतौर संयुक्त संचालक ज्वाइन किया था। लेकिन, अब राज्य सरकार ने उनका तबादला राज्य लोक शिक्षण संस्थान रायपुर कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे