सरगुजा

56 वाहन चालकों पर जुर्माना
06-Mar-2024 8:31 PM
56 वाहन चालकों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 मार्च।
सरगुजा पुलिस ने 56 वाहन चालकों पर 16800 रुपए समन शुल्क वसूला।

ज्ञात हो कि सरगुजा पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 56 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर कुल 16800/- समन शुल्क वसूल किया गया। तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 11 प्रकरण दर्ज कर 5500/- समन शुल्क वसूल किया गया।

अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 87 वाहन चालकों पर 49950/- रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट