सरगुजा

ईडी ने कारोबारी अशोक अग्रवाल के घर दी दबिश
01-Mar-2024 9:01 PM
ईडी ने कारोबारी अशोक अग्रवाल के घर दी दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,1 मार्च।
शुक्रवार की सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने अंबिकापुर के व्यवसायी अशोक अग्रवाल के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित घर में दबिश दी।  व्यवसायी अशोक अग्रवाल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में दो मंत्रियों के काफी करीबी रहे हैं एवं सरकारी विभाग के बड़े सप्लायर हैं। ईडी की इस कार्रवाई से व्यवसायी व उसके परिवार में हडक़ंप मचा है।

ईडी की टीम आज सुबह एक साथ छत्तीसगढ़ में 12 जगहों पर छापा मारा। इनमें आईएएस, एसडीएम व सप्लायर से लेकर बड़े नाम शामिल हंै। ईडी की टीम अंबिकापुर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी अशोक अग्रवाल उर्फ अशोक कोढ़ी के मकान में भी छापा मारा है, जहां जांच जारी है।

व्यवसायी के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। किसी को भी घर के भीतर जाने तथा परिवार के सदस्यों को बाहर जाने की मनाही है। समाचार लिखे जाने तक शाम साढ़े 5 बजे जांच जारी थी।


अन्य पोस्ट