सरगुजा
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
01-Mar-2024 8:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 मार्च। गुरुवार की शाम शहर में स्थित दुकान को बंद करके गांव अपने घर जा रहे युवक की मोटरसाइकिल की टक्कर छोटा हाथी वाहन से हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भिठी कला निवासी विशेष सोनी के पिता ज्ञानचंद सोनी ने बताया कि 29 फरवरी की रात करीब 10.45 बजे उनका लडक़ा नमना कला अंबिकापुर दुकान से दुकान बंद करके अकेले मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, तभी लोधिमा मेन रोड में किराना दुकान के सामने टाटा एस छोटा हाथी वाहन क्रमांक सी जी 30 -डी -9181 के चालक के द्वारा तेज वाला प्रवाहित पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर दाखिल कराया गया था, जहां आज 1 मार्च की सुबह उपचार दौरान उसकी मौत हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे