सरगुजा
आग में झुलसने से मासूम की मौत
01-Mar-2024 8:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,1 मार्च। घर में अकेले खेल रही मासूमकी मौत आग से झुलसने से हो गई। थाना रघुनाथ नगर बलरामपुर निवासी सुमन पिता संजय कुमार (3 वर्ष) की मां पूनम कुमारी ने बताया कि 29 फरवरी की शाम वह घर में खाना बनाने हेतु चूल्हा में आग जलाकर कुआं में पानी लेने गई हुई थी। पानी लेकर घर आने पर देखी कि उसकी पुत्री चूल्हा के पास आग से जल रही थी। आग को तत्काल बुझा कर गंभीर अवस्था में जलने पर परिजनों को बुलाकर निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र बलंगी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार बाद गंभीर अवस्था होने पर वाड्रफनगर अस्पताल भेजा. जहां से रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां आज उसकी मौत हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे