सरगुजा
बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
28-Feb-2024 10:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 फरवरी। दुपहिया वाहन चोरी में सरगुजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सीतापुर में पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अरविन्द यादव ने थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी को प्रार्थी अपने बाइक से बतौली साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। बाजार से वापस आकर देखा तो गाड़ी अपने खड़े स्थान पर नहीं थी, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसायकल को चोरी कर लिया।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से ग्राम जरहापारा बनेया सीतापुर निवासी शनिराम मांझी उफऱ् जकनु को पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा चोरी कराना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, युवक आदतन अपराधी किस्म का है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे