सरगुजा

पूरक परीक्षा में सभी छात्र फेल, पुन: मूल्यांकन की मांग
11-Feb-2024 7:12 PM
पूरक परीक्षा में सभी छात्र फेल, पुन: मूल्यांकन की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 11 फरवरी।
  पूरक परीक्षा में सभी छात्रों को फेल करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से सरगुजा यूनिवर्सिटी के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।

नवीन कॉलेज लखनपुर के बी काम के सभी छात्रों को पूरक परीक्षा में फेल कर दिया गया और कई छात्रों को शून्य अंक दिया गया साथ ही बी एस सी के अधिकतर छात्रों को फेल कर दिया गया जो की अविश्वसनीय प्रतीत होता है और परीक्षा परिणाम से छात्र सन्तुष्ट नहीं है , कॉलेज की सभी छात्रों में आक्रोश व्याप्त है अभाविप मांग करती है की छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए पुन: मूल्यांकन किया जाए।

इस संबंध में शासकीय नवीन  महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी साहू ने बताया कि बीकॉम के पूरक परीक्षा में सभी छात्रों को फेल होने पर एबीवीपी के छात्रों के द्वारा मुझे ज्ञापन सौंपा गया है, पूरक परीक्षा में फेल होने के इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन लापरवाही दिखती है। छ: जिले में सभी सप्लीमेंट्री परीक्षा के इसी तरह के रिजल्ट आए हैं।


अन्य पोस्ट