सरगुजा

छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
10-Feb-2024 7:49 PM
छात्र-छात्राओं  को मतदान  के प्रति किया जागरूक

अंबिकापुर, 10 फरवरी। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर में वार्षिक खेल उत्सव के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोट वोट एंड 18+  का सिम्बोल बना कर  छात्र - छात्राओं  को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। 

सरगुजा की स्वीप टीम  द्वारा  युवाओं  व उपस्थित जनों को  शत- प्रतिशत मतदान हेतु  प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी एवं स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक एवं सिद्ध की शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, नोडल प्राध्यापक से रानी रजक, क्रीड़ा प्रभारी स्वाति, कैंपस एंबेसडर सुमन सहित सर्वसम्बन्धित उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट