सरगुजा

सांप के काटने से मौत
10-Feb-2024 7:42 PM
सांप के काटने से मौत

अंबिकापुर, 10 फरवरी।  खेत में काम करते दौरान सांप के काटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुंड्रा क्षेत्र के ग्राम सहनपुर निवासी बीरेंद्र लकड़ा (30 वर्ष) के पिता जुगेश्वर ने बताया कि 6 अप्रैल को भाई सुरजन घर आकर बताया कि दिनेश जायसवाल के खेत में काम करने के दौरान वीरेंद्र को सांप ने काट लिया है, जिसे 7 फरवरी की सुबह निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर भेजा है,  जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से रेफर कल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बीती शाम वीरेंद्र की मौत हो गई है.


अन्य पोस्ट