सरगुजा

एसपी ने रात में थाना कमलेश्वरपुर का किया निरीक्षण
08-Feb-2024 8:22 PM
एसपी ने रात में थाना कमलेश्वरपुर का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 फरवरी।
गत रात्रि पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल द्वारा थाना कमलेश्वरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
 
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना कमलेश्वरपुर के समस्त ग्राम एवं उनकी वस्तुस्तिथि से अवगत होकर थाना के वार्षिक अपराध, लंबित अपराध, लंबित शिकायत, मर्ग निकाल एवं थाने के रिकार्डो के सम्बन्ध मे अधतन जानकारी ली गई, थाना प्रभारी को लंबित अपराधों एवं शिकायतों के सम्बन्ध मे 15 दिन की समय सीमा के भीतर कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना प्रभारी कों बेसिक पुलिसिंग केंद्रित रखकर कार्रवाई करने, फरियादियों की समस्याओं का तत्काल निवारण करने के सम्बन्ध मे स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए, आवेदकों की समस्याओं को सुनकर थाना स्तर पर ही आवश्यक कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रात्रि गश्त नियमित रूप से किये जाने एवं लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई किये जाने की हिदायत दी गई। आगामी दिनों मे थाना कमलेश्वरपुर अंतर्गत आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव मे सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।


अन्य पोस्ट