सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 फरवरी। सरगुजा पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत 8 फरवरी को शासकीय राजमोहनी देवी कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देकर आमनागरिकों के सडक़ सुरक्षा के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं कों दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, निर्धारित आयु सीमा के पूर्ण होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही वाहन चलाने की समझाईश दी गई।
वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज की प्रति आवागमन में वाहन के साथ में रखने, एवं नाबालिग बालक/बालिकाओं कों दोपहिया वाहन का उपयोग न करने की समझाइश दी गई। सडक़ सुरक्षा के प्रति आमनागरिकों मे जागरूकता उत्पन्न कर वाहन दुर्घटनाओं से हो रहे जनहानि को कम करने के समुचित प्रयास हेतु सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन सरगुजा पुलिस द्वारा किया जाना बताया गया।
सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों के पालन हेतु त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 के बारे में छात्राओं को बताकर जागरूक किया गया। किसी भी व्यक्ति द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर सामान्य व्यक्तियों द्वारा उक्त व्यक्ति की शिकायत त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर पर भेजी जा सकती है। जिस पर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया की जाती है। सरगुजा पुलिस द्वारा शिकायत करने वाले व्यक्तियों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।