सरगुजा

सडक़ हादसे में आयकर विभाग के चालक की मौत
04-Feb-2024 8:25 PM
सडक़ हादसे में आयकर विभाग के चालक की मौत

छत्तीसगढ़ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 फरवरी। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित साडबार के पास सडक़ हादसे में आयकर विभाग के चालक की मौत हो गई, वहीं लखनपुर पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जयेंद्र पाल (30) ग्राम चैनपुर निवासी जो आयकर विभाग में चालक के रूप में कार्यरत था। शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे वह अपने गृह ग्राम चैनपुर से बाइक में सवार होकर अंबिकापुर ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह साडबार के पास पहुंचा। बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और सडक़ किनारे खड़ी ट्राली में जा टकराया जिससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोटे आई। घायल को उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया था। रायपुर ले जाने के दौरान कटघोरा के आसपास जयेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिवारजनों  द्वारा  शव को लखनपुर लाया गया, और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना उपरांत पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है।  जीरो मर्ग कायम विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट