सरगुजा

राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल के लिए सुलेखा टोप्पो का चयन
25-Jan-2024 9:57 PM
 राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल के लिए सुलेखा टोप्पो का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 जनवरी। सरगुजा जिला नेटबॉल संघ की ओर से सुलेखा टोप्पो का चयन 36वीं राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता खरगोन, मध्यप्रदेश के लिए हुआ है। स्पर्धा 25 से 28 जनवरी 2024 तक होगी।

सुलेखा टोप्पो इससे पूर्व सब - जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी हंै। सुलेखा टोप्पो एक गरीब परिवार की बच्ची है, पिता पहले सब्जी बेचते थे और अब एक फोटो कॉपी दुकान पर काम करते हैं।

सरगुजा जिला के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुलेखा टोप्पो बचपन से ही गांधी स्टेडियम, बास्केटबॉल ग्राउंड पर अभ्यास करती हैं, साथ ही नये खिलाड़ी तैयार करने में सहायक कोच का भी काम करती हैं।

सुलेखा टोप्पो क राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर वेदांत तिवारी, शानु कश्यप. लप्पू कश्यप, दीपक सोनी, कु. खुशबु गुप्ता, प्रियंका पैकरा, प्रिया जायसवाल एवं अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी।


अन्य पोस्ट