सरगुजा
बेकाबू बाइक से गिरा, एक की मौत
25-Jan-2024 9:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 जनवरी। मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने से गिरने से चालक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ठरकी राजपुर निवासी रंगु हसदा ने बताया कि 24 जनवरी को छोटा भाई संगू मोटरसाइकिल से अकेले फुआ के घर ग्राम भदार जा रहा था, केपी ग्राम कोटा गहना में रोड में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया था, जिसमें उसे गंभीर चोट आने पर 108 एंबुलेंस की मदद से राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया, जहां आज देर सुबह उपचार दौरान संगू की मौत हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे