सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 जनवरी। एकदिवसीय निशुल्क मस्तिष्क जड़ समाधान चिकित्सा शिविर में रिसर्च एंड योग साइंस सेंटर ने बिना दवा रोग मुक्ति के उपाय बताये।
रिसर्च एंड योग साइंस सेंटर पोस्ट ऑफिस रोड बही बगीचा अंबिकापुर द्वारा अभियान के तहत प्राचीन भारतीय विधाओं पर आधारित नैसर्गिक अनुसंधान द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में विगत 20 वर्षों से की गई नैसर्गिक अनुसंधान द्वारा मानव शरीर में उत्पन्न हुई विभिन्न विकृतियों की शीघ्र जानकारी प्राप्त कर भविष्य में होने वाले घातक बीमारी ,महंगी चिकित्सा एवं सर्जरी व विभिन्न चिकित्सा पद्धति की दवाइयां के शारीरिक दुष्प्रभाव, विभिन्न तकनीकी यंत्रों के रेडिएशन ,से बचाने के साथ-साथ अनुवांशिक विकृतियों पर भी विशेष पहल करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई बड़ी शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर स्वास्थ्य समाधान प्रशिक्षण कार्यशाला शिविर का आयोजन किया गया ।