सरगुजा

राइस मिल से धान बेचा, जय हनुमान राइस मिल सील
23-Jan-2024 9:55 PM
राइस मिल से धान बेचा, जय हनुमान राइस मिल सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 23 जनवरी। राइस मिल से बेचने की शिकायत सही पाए जाने पर देवगढ़ में संचालित जय हनुमान राइस मिल सील कर दिया गया।

इसी कड़ी में सोमवार को गोपनीय सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम विकासखंड सीतापुर के ग्राम पंचायत देवगढ़ के सतीश अग्रवाल द्वारा संचालित मेसर्स जय हनुमान राइस मिल पहुंची। प्राप्त सूचना के आधार पर जांच पश्चात किसानों को धान बेचने की शिकायत सही पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

 जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

जांच में जिला खाद्य अधिकारी रविंद सोनी, जिला विपणन अधिकारी अरुण विश्वकर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी रोशन गुप्ता, नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग संदीप गुप्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट