सरगुजा

ट्रक की टक्कर, एम्बुलेंस पलटी, मरीज समेत 3 घायल
17-Jan-2024 8:05 PM
ट्रक की टक्कर, एम्बुलेंस पलटी, मरीज समेत 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 17 जनवरी। तेज रफ्तार ट्रक द्वारा 108 एंबुलेंस को टक्कर मारने से नगर के बिलासपुर चौक पर पलट गई। एंबुलेंस गंभीर रिफर मरीज को रायपुर लेकर जा रही थी। हादसे में मरीज सहित परिजनों को मामूली चोट आई है। रात हो जाने की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बताया जा रहा है कि तडक़े करीब 3 से 4 बजे के बीच यह हादसा हुआ। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक गंभीर मरीज को लेकर एम्बुलेंस तडक़े रायपुर के लिए रवाना हुई थी, गंभीर मरीज के साथ उसके तीन परिजन मौजूद थे।अस्पताल से निकलते ही कुछ दूरी पर बिलासपुर चौक में ही एंबुलेंस तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गंभीर मरीज के साथ उसके सभी परिजन और एंबुलेंस चालक को गंभीर चोंटे आई हैं, सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


अन्य पोस्ट