सरगुजा
कलश यात्रा के साथ श्रीशतचण्डी महायज्ञ शुरू
17-Jan-2024 8:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 जनवरी। नगर के प्रतापपुर चौक के पास, शिव मन्दिर से भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा निकलकर श्रीशतचण्डी महायज्ञ स्थल पहुंची, तत्पश्चात श्रीशतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह नौ दिन 24 जनवरी तक अनवरत चलेगा। कलशयात्रा में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहने, बच्चे एवं श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए।
आयोजन समिति ने नगरवासियों एवं धर्मानुरागियों से अपील की है कि चित्रकूट एवं प्रयागराज के आचार्यों के द्वारा सम्पादित किये जा रहे इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होंवे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे