सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा का 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के लिए चयन हुआ है। वह कोयंबटूर, तमिलनाडु में 21 से 25 जनवरी तक बास्केटबॉल में भाग लेंगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रज्ञा मिश्रा बचपन से ही बास्केटबॉल खेल रही हंै, सब-जूनियर वर्ग से सीनियर लेवल तक सभी वर्गों के बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कई मेडल जीतकर संघ के नाम के साथ सरगुजा का नाम रोशन किया है।
प्रज्ञा मिश्रा सब जूनियर वर्ग स्कूल वल्र्ड कप प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में खेल चुकी हैं। हाल ही में प्रज्ञा मिश्रा 2023 में 73वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता लुधियाना, पंजाब खेलकर आई हंै। अभी छत्तीसगढ़ जूनियर बालिका टीम के प्रशिक्षण कैम्प चल रहा हंै। इसी बीच खेला इंडिया यूथ गेम्स 2024 में चयन हो खेलने जा रही है इसके अलावा 3ङ्ग3 ऑल इंडिया प्रतियोगिता खेलने के अलावा इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता भी खेल चुकी हंै।
इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के संरक्षक अनिल सिंह मेजर साहब, संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव , उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, डी के सोनी, अमितेश पाण्डेय, गौरव सिंह, के. पी. सिंह, धनेश प्रताप सिंह, दीपक सोनी, विजय सिंह, वेदांत तिवारी, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, सतिश कश्यप (लप्पू ), अभिमन्यु सिंह, गौरव सोनी, रजत सिंह, आबिद हुसैन, प्रियंका पैकरा आदि ने बधाई दी।