सरगुजा

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
16-Jan-2024 10:37 PM
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में सरगुजा जिले के नए कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन का स्वागत किया गया। साथ ही समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

 ज्ञापन में जुलाई 2023 में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति आदेश जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर सरगुजा द्वारा जारी किए गए हैं किंतु विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने से पदस्थापना आदेश जारी नहीं हुए हैं एव कुछ विकासखण्डों में पदोन्नत वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है अत: शीघ्र आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया। शिक्षकों के वेतन से काटी जा रही जी पी एफ की राशि का संधारण विकासखण्डों में नहीं किया जा रहा है जिससे आर्थिक क्षति की संभावना है , कटौती की राशि पुस्तिका में संधारित्र कराने का अनुरोध किया गया, साथ ही पंचायत सेवा अवधि में कार्यरत शिक्षकों के सर्व शिक्षा अभियान का भुगतान आज पर्यंत तक लंबित है शीघ्र भुगतान कराने का अनुरोध किया गया।

इस दौरान अमित सिंह,नाजिम खान ,राकेश दुबे, अमित सोनी ,करण सिंह जोगी, राजेश सिंह के साथ सभी विकासखण्ड के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट