सरगुजा
स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस-ट्रक में भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री घायल
10-Jan-2024 9:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 10 जनवरी। शहर के रिंग रोड नमना कला में पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस और ट्रक आपस में भिड़ंत हो गई। बस करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई।
बताया जा रहा है कि बस अंबिकापुर से झारखंड गड़वा जा रही थी। हादसा से यात्रियों में कोहराम मचा रहा, वहीं बस चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। घायल यात्रियों को अस्पताल में ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे