सरगुजा

सीएम आज सरगुजा में, संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
07-Jan-2024 9:19 PM
सीएम आज सरगुजा में, संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार 8 जनवरी को अंबिकापुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री प्रात: 11 बजे मां महामाया हवाई अड्डा, अंबिकापुर पहुंचेंगे। 11.30 बजे पीजी कॉलेज परिसर स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री मां महामाया हवाई अड्डा, अंबिकापुर  से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


अन्य पोस्ट